ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बरेली में धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़ी मूर्तियां, हिंदू संगठनों में आक्रोश; भारी पुलिसबल तैनात

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की है. बदमाशों ने मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर दिया है और मंदिर में रखे सामान को उलट पुलट दिया है. यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित मंडी समिति में शनिवार देर रात हुई है, हालांकि लोगों को जानकारी रविवार की सुबह हुई. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की खबर मिलने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं.

उधर, पुलिस ने भी हर हाल में शांति कायम रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है. पुलिस के मुताबिक, धार्मिक स्थल में सोमवार से शुरू हो रहे सावन महीने की तैयारी जोर शोर से हो रही थी. देर रात मंदिर के पुजारी एंव अन्य लोग अपना काम निपटाकर सोने चले गए. इसी दौरान कुछ अराजक तत्व धार्मिक स्थल में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. रविवार की सुबह जब कुछ श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो उन्हें मंदिर में सारा सामान बिखरा मिला.

हिरासत में लिए गए संदिग्ध

वहीं देव प्रतिमाएं भी खंडित दिखीं. इसके बाद श्रद्धालुओं ने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी. देखते ही देखते मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. इज्जत नगर थाना पुलिस के मुताबिक इस घटना के संबंध में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है.

एक सप्ताह पहले से चल रही थी सावन की तैयारी

उधर, सीओ ने बताया कि इस घटना के संबंध में आरोपियों की पहचान हो चुकी है. जल्द ही सभी आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया जाएगा. श्रद्धालुओं ने बताया कि इस मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है. सावन के महीने में यहां लगातार धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं. इसके लिए एक सप्ताह पहले से ही तैयारी चल रही थी. इस बीच अराजक तत्वों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की है. उधर, पुलिस ने बताया कि किसी को भी लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.