अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए दी सरप्राइज बर्थडे पार्टी
(गाज़ी मोईन, मुम्बई),
राज़ जैसी सुपर हिट फिल्मों की हिरोइन बिपाशा बसु को ग्लैमर क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी। जहां दोनों स्टाइलिसश कपड़े पहने नज़र आए। बर्थडे बॉय क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट सेमी-फॉर्मल लुक में आकर्षक दिखाई दिए।
इस सरप्राइज पार्टी में रोहिणी अय्यर, डिजाइनर रॉकी एस और मॉडल राजीव अदतिया उन का जन्मदिन मनाने के लिए मौजूद थे।
करण के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन के पास कई परियोजनाओं के साथ 2022 का एक पैक कैलेंडर है।