ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री तुलसी सिलावट की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तुलसी सिलावट कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जा रहे थे तभी उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मंत्री का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिस ने हादसा ग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

घटना तुलसी नगर की है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अपने चार इमली बंगले से कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए कार से मंत्रालय की ओर जा रहे थे। तभी माता मंदिर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि मंत्री की कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार होकर मंत्री सिलावट अपने गंतव्य की ओर चले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.