ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर मचाया हंगामा… जबलपुर में व्यापारी दुकान छोड़कर भागे

जबलपुर। नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर हंगामा मचाया। वह कभी चीखती-चिल्लाती कभी नाचने लगती। यह ड्राॅमा देख रांझी के व्यापारी सहम गए और दुकान बंद कर निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम युवती को लेकर रांझी अस्पताल गई और मेडिकल टेस्ट कराया। मामले की जांच कराई जा रही है।

पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर एक युवती रांझी शराब दुकान के आस-पास टहल रही थी। अचानक वह आक्रामक हो गई और बीच बाजार सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। लोगों के लिए यह अप्रत्याशित था, इसलिए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी।

युवती सड़क पर उछलते हुए चिल्लाती रही। इसका किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला पुलिस बल नहीं होने का बहाना कर काफी देर से टीम पहुंची और युवती को काबू में कर अस्पताल लेकर गई।

युवती कहां की है, अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि वे पहली बार ही उसे देख रहे थे, इसलिए पहचान नहीं पा रहे थे। उधर, पुलिस का दावा है कि परिवार को सूचित कर मेडिकल बाद युवती को छोड़ दिया गया है। वह किसके साथ आई थी और उसकी इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.