ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक ने सरेराह उस्तरे से काटा अपना गला, दो भाइयों को फंसाना चाहता था… Video से खुल गई पोल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने सरेराह उस्तरे से अपना गला काट डाला. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो संकरी गली में भी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. उसे ऐसा करने से दो भाइयों ने रोका. युवक बाइक से उतरा. दोनों भाइयों से उलझ पड़ा. फिर पास में नाई की दुकान से उस्तरा ले आया. दोनों भाइयों के सामने उसने अपना गला उस्तरे से काट डाला. इसके बाद वहां से चला गया. थाने जाकर उसने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी.

युवक उन दोनों भाइयों को फंसाना चाहता था. लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के खंगाला तो साफ हो गया कि युवक ने खुद ही अपना गला काटा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना दानिश कॉलोनी की है.

लालू नाम का युवक यहां संकरी गली से बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था. उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण गली से गुजर रहे लोगों को परेशानी हुई. तभी वहां से गुजर रहे जाकिर और साबिर नामक के दो भाइयों ने लालू को रोका. उसे कहा कि इतनी तेज रफ्तार से बाइक क्यों चला रहे हो. कोई इसके टकराकर घायल हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? लालू इस बात पर दोनों भाइयों से उलझ पड़ा.

लालू ने काटा गला

उसने कहा- मेरी बाइक है. मेरी मर्जी मैं जैसे भी बाइक चलाऊं. तुम कौन होते हो मुझे टोकने वाले? बस इसी बात पर दोनों भाइयों की उससे बहस हो गई. तभी लालू पास में नाई की दुकान में गया. वहां से उस्तरा उठाकर ले आया. उस उस्तरे से दो बार अपने गले पर वार किए. दोनों भाइयों ने किसी तरह उसके हाथ से उस्तरा फिंकवाया. इसके बाद लालू वहां से चला गया. वो सीधे थाने पहुंचा. यहां उसने थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी. कहा- उन दोनों ने मुझ पर हमला किया है.

क्या बोले दोनों भाई?

पुलिस ने मामला दर्ज किया और साकिर-जाकिर से पूछताछ की. तब उन्होंने कहा कि दोनों बेकसूर हैं. लालू को शराब पीने की आदत है. वह अक्सर शराब के नशे में चूर होकक हुड़दंग मचाता रहता है. पुलिस ने फिर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. तब असलियत सामने आई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.