ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरभजन सिंह ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली मीटिंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नी सुनीता से मुलाकात की.

अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद से सांसद हरभजन सिंह ने पहली बार उनकी पत्नी से मुलाकात की है. दोनों की ये मुलाकात केजरीवाल के घर पर ही हुई. हरभजन सिंह ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान काफी लंबी बात भी की, इसके अलावा दोनों के उपयोगी चर्चा पर भी अपनी राय साझा किए.

सुनीता के साथ तस्वीर की शेयर

हरभजन सिंह ने सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात के दौरान तस्वीर भी क्लिक कराई, जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हम सभी अरविंद जी और आम आदमी पार्टी के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

29 जुलाई को होगी जमानत पर सुनवाई

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. मार्च के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए 01 जून तक अंतरिम जमानत दी गई, जिसके बाद उन्होंने वापस 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, हालांकि केजरीवाल ने अपनी स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल के इस अपील को खारिज कर दिया था.

जेल में बंद सीएम केजरीवाल ने जमानत के अलावा अपनी गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. सोमवार को हाई कोर्ट में CBI से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. जिसके बाद अब जमानत पर अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.