आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल। गोविंदपुरा के बंगाली माहल्ला विश्वकर्मा नगर में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शनिवार शाम की है। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.