ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांवड़ लेन में दौड़ रही थी पुलिस की कार, टक्कर लगी तो कांवड़ियों ने कर दिया ये हाल

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में पॉवर कारपोरेशन के विजिलेंस ड्यूटी में लगी एक कार कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में घुस गई. इस दौरान इस कार ने अपनी लेन में चल रहे कई कांवड़ियों को टक्कर भी मार दिया. इससे गुस्साए कांवड़ियों ने ना केवल बुरी तरह से कार में तोड़फोड़ की, बल्कि कार को सड़क पर पलट भी दिया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला दिल्ली मेरठ हाईवे पर आरआरटीएस के दुहाई स्टेशन के पास सोमवार सुबह का है. पुलिस के मुताबिक रोज की तरह सोमवार कांवड़ियों को दिल्ली मेरठ हाईवे पर उनके लिए आरक्षित लेन से निकाला जा रहा था. इतने में पॉवर कॉरपोरेशन के विजिलेंस में लगी एक कार तेजी से ना केवल कांवड़ लेन में घुस गई, बल्कि कई कांवड़ियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ने लगी.

ऐसे में कांवड़ियों ने इस गाड़ी को घेर कर रोक लिया. इसके बाद कार चालक के साथ बुरी तरह से मारपीट की और गाड़ी पर लाठी-डंडे बरसाते हुए बुरी तरह से तोड़फोड़ की. इससे भी मन नहीं भरा ने दर्जन भर कांवड़ियों ने एक तरफ से गाड़ी को उठाकर पलट दिया. यही नहीं, गाड़ी पलटने के बाद भी कांवड़िए गाड़ी पर चढ़कर कूदते नजर आए. घटना के दौरान कांवड़ लेन में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही. पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर कांवड़ियों के चंगुल से कार चालक को मुक्त कराया और हिरासत में लेकर थाने पहुंची. पुलिए ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.