ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP और LG की कोशिश है कि दिल्ली वालों की जिंदगी नर्क बना दो… कोचिंग सेंटर हादसे पर बोले संजय सिंह

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कल से पूरी दिल्ली अलग-अलग राजनीति दल और तमाम मीडिया के लोग राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर की घटना पर चर्चा कर चिंता जता रहे हैं. ये घटना निश्चित रूप से दर्दनाक है. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी आत्मा को शांति और परिवार को हौसला दें.

संजय सिंह ने कहा कि ये छोटी घटना नहीं है लेकिन घटना क्यों हुई इस पर बात करनी होगी. एक ऐसी सरकार जिसके मॉडल पर देश ही नहीं दुनिया में चर्चा होती है, उसको बदनाम करने की कैसे साजिश हो रही है… वो बताऊंगा. बीजेपी और उनके एलजी की कोशिश है कि दिल्ली वालों की जिंदगी नर्क बना दो. उनको गंदगी में रखो. बारिश आए तो सब कुछ तहस-नहस कर दो.

कोचिंग सेंटर्स बचाने की कोशिश करे हैं चीफ सेक्रेटरी

दिल्ली सरकार में राजस्व मंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर दिल्ली चीफ सेक्रेटरी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, क्या चीफ सेक्रेटरी कोचिंग सेंटर्स बचाने की कोशिश करे हैं. मंत्री के आदेश के बावजूद 24 घंटे में घटना की रिपोर्ट नहीं सौंपी गई. आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है.

शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई

भारद्वाज नेकेंद्रीय गृह मंत्रालय से मुख्य सचिव की शिकायत की थी. उनका आरोप है कि मुख्य सचिव बार-बार मांगने पर भी डीसिल्टिंग की रिपोर्ट छिपा रहे थे.निर्देश के बाद भी डीसिल्टिंग की स्वायत्त जांच नहीं करवा रहे थे. वो हाई कोर्ट और चुनाव आचार संहिता का बहाना बना रहे थे. 13 जून को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

सौरभ के आरोप पर एलजी ऑफिस का बयान

मंत्री सौरभ भारद्वाज के आरोप परएलजी ऑफिस की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कियह काम मंत्री भारद्वाज ने हाई कोर्ट के आदेश के तहत किया है. जिस फाइल में कई अन्य प्रस्ताव थे, जैसा कि नोटिंग में स्पष्ट है, वह अभी भी भारद्वाज के पास लंबित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.