ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

5 जूते मारो, 15000 रुपये लो… पंचायत में मौलाना ने रेप केस ऐसे निपटाया

उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग से रेप के आरोपी को पंचायत में ही फैसला सुना दिया गया. उसे पांच जूते मारने और 15 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा दी गई. पंचायत में ये अजीबोगरीब फैसला मौलाना ने सुनाया. पीड़ित पक्ष की महिला ने पंचायत में आरोपी लड़के को पांच जूते मारे. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.

पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से लड़की के गायब होने की सूचना दी थी. उन्होंने मौहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाया था. बाद में पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस ले ली थी. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है.

घर से कहीं चली गई थी नाबालिग

मामला आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र का है. यहां की एक नाबालिग लड़की घर से कहीं चली गई थी. परिजनों ने पुलिस को इस मामले में सूचना दी. उन्होंने मौहल्ले के ही एक युवक पर लड़की को ले जाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर लड़की की तलाश शुरू कर दी. बाद में पीड़ित परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस ने खुद लड़की को तलाश करने की बात कह कर शिकायत वापस ले ली गई.

पंचायत में मौलाना ने सुनाया फैसला

बाद में लड़की बरामद हो गई. इस मामले को लेकर मौहल्ले के एक घर में पंचायत बैठी गई. पंचायत में फैसला सुनाने के लिए एक कथित मौलाना मौजूद थे. आरोपी लड़का और पीड़ित पक्ष की बातें सुनी गईं. इस दौरान पीड़ित लड़की ने आरोपी लड़के पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया.

आरोपी को मारे पांच जूते

पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप के बाद कथित मौलाना ने अपना फैसला सुनाया. उन्होंने आरोपी लड़के को पांच जूते मारने की सजा सुनाई. साथ ही 15 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया. भरी पंचायत में पीड़ित पक्ष की एक महिला ने आरोपी लड़के को पांच जूते मारे. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना को लेकर एसीपी का कहना है कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.