ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘हिंदू को गाली, मिलेगी वोटबैंक की ताली’, भगवान राम पर विवादित बयान के बाद सियासी बवाल

तमिलनाडु के परिवहन मंत्री और डीएमके नेता एसएस शिवशंकर के विवादित बयान पर सियासी बवाल हो गया है. शिवशंकर ने कहा था कि भगवान राम के अस्तित्व का कोई सबूत नहीं है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने हिंदू विरोधी रुख के लिए इंडिया गठबंधन की कड़ी आलोचना की है. बीजेपी ने कहा कि एक बार फिर इंडिया अलायंस का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हुआ है.

बीजेपी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का एक ही ध्येय वाक्य है- हिंदू को दो गाली, मिलेगी वोटबैंक की ताली. हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू हिंसा है. राम जन्मभूमि आंदोलन को हराया गया और कर्नाटक में रामनगर का नाम बदल दिया गया. टीएमसी जय श्री राम का विरोध करती है. सपा, राजद ने राम चरित मानस को गाली दी. डीएमके ने सनातन उन्मूलन कहा. कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया.

भगवान राम के अस्तित्व का कोई साक्ष्य नहीं

चोल सम्राट राजेंद्र चोल की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में डीएमके नेता शिवशंकर ने कहा कि कहा जाता है कि अयोध्या के राम मंदिर का 3000 साल पुराना इतिहास है. भगवान राम 3000 साल पहले यहां रहते थे लेकिन उनके अस्तित्व का कोई साक्ष्य नहीं है.

शिवशंकर ने कहा अगर राम अवतार होते तो उनका जन्म नहीं हो सकता था, अगर उनका जन्म हुआ तो वे भगवान नहीं हो सकते थे. हमारे पास भगवान राम के इतिहास को खोजने के लिए कोई प्रमाण नहीं है.

शिवशंकर के बयान पर क्या बोले अन्नामलाई?

शिवशंकर के बयान पर तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके में राम के प्रति अचानक बना जुनून देखने लायक है. डीएमके के लोग बहुत जल्दी भूल जाते हैं. डीएमके ने ही चोल राजवंश की सेंगोल स्थापित करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विरोध किया था. शिवशंकर को भगवान राम के बारे में कुछ जानकारी हासिल करनी चाहिए.

DMK के नेता पहले भी कर चुके हैं टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब डीएमके के किसी नेता ने हिंदू धर्म पर इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी की हो. इससे पहले भी कई नेता ऐसा कर चुके हैं. पिछले साल तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी. उदयनिधि ने कहा था कि हिंदू धर्म को मिटा दिया जाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.