ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, PM मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयंशकर

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद विदेश में एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर रुकी हुई हैं. पीएम मोदी और विदेश मंत्री के बीच संसद भवन में मौजूद पीएम ऑफिस में हुई है. माना जा रहा है कि विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को बांग्लादेश के मौजूदा हालात से अवगत कराया है.

चर्चा ये भी है कि शेख हसीना भारत में नहीं रुकेंगी, वो यूरोप के लिए रवाना हो जाएंगी. शेख हसीना के भारत में रूकने की संभावना इसलिए भी कम बताई जा रही है क्योंकि उनकी ओर से राजनीतिक शरण नहीं मांगी गई है. इसलिए शेख हसीना हिंडन एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं. जिस विमान से वो पहुंचीं हैं वो अभी भी हिंडन एयरबेस पर ही मौजूद है.

सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना को अपना अगला कदम तय करना है. उन्होंने भारत से अभी तक कोई मदद नहीं मांगी है. अगर वो कोई अनुरोध करती हैं तो भारत सरकार उस पर विचार करेगी. बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार अलर्ट मोड पर है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.