ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नए युग की शुरुआत थी… आर्टिकल 370 हटने के 5 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटे आज यानी 5 अगस्त को 5 साल पूरे हो गए हैं. साल 2019 में आज ही की तारीख में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का देने वाला आर्टिकल 370 खत्म कर दिया गया था. इसके साथ ही राज्य को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित राज्यों में बांट दिया गया. इसके 5 साल पूरे हो जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि 5 साल पहले जब ये फैसला लिया गया तो देश के इतिहास में वो एक महत्वपूर्ण पल था.

उन्होंने लिखा कि ये जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी. इससे भारत के संविधान को राज्य में पूरी तरह से लागू किया गया. यहां से आर्टिकल हटने के बाद ही महिलाओं, युवाओं, पिछड़े, आदिवासी और हाशिए के समुदायों के लिए सुरक्षा, सम्मान और अवसर आए. इससे पहले यहां के लोग इन सभी सुविधाओं से वंचित थें. प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उनके लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी.

बीजेपी मना रही एकात्म महोत्सव

जम्मू कश्मीर में बीजेपी हर तरफ आर्टिकल 370 हटाने को लेकर जश्न मना रही है. भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधान निरस्त किये जाने के पांच वर्ष पूरे होने पर सोमवार को यहां एकात्म महोत्सव रैली निकाल रही. कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. प्रशासन को चोकन्ना कर दिया गया है. हर जगह गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. पुलिस ने सभी सिक्योरिटी एजेंसियों को आवाजाही से बचने का निर्देश भी दिए है. सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. साथ ही सुरक्षाबलों की गश्त भी बढ़ाई गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.