ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोची रामचेत ने भेजा गिफ्ट तो गदगद हुए राहुल गांधी, शेयर की मुलाकात का वीडियो

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक मोची से अपनी मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. और कहा कि भारत में करोड़ों ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्हें सहयोग मिले तो वो देश की तकदीर बदल सकते हैं.

कांग्रेस सांसद ने 26 जुलाई को सुल्तानपुर जिले में रामचेत नाम के मोची से मुलाकात कर उनके काम और मुश्किलों के बारे में जाना था. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक चप्पल भी सिली थी. वहीं, इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कामगार परिवारों के परंपरागत कौशल में भारत की सबसे बड़ी पूंजी छिपी है.

उन्होंने मेरे लिए एक बेहतरीन जूता भेजा है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘पिछले दिनों सुल्तानपुर से वापस आते वक्त रास्ते में जूतों के कारीगर रामचेत जी से मुलाकात हुई थी, उन्होंने मेरे लिए प्रेम भाव से अपने हाथों से बनाया एक बहुत ही कम्फर्टेबल और बेहतरीन जूता भेजा है.’

उन्होंने आगे लिखा कि, देश के कोने-कोने में अलग-अलग स्किल वाली ऐसी करोड़ों प्रतिभाएं हैं. अगर इन भारत बनाने वालों को जरूरी समर्थन मिले तो वह अपनी ही नहीं, देश की भी तकदीर बदल सकते हैं.’

कुलियों के एक समूह से भी की मुलाकात

कांग्रेस नेता ने सोमवार को कुलियों के एक समूह से मुलाकात की. इस दौरान कुलियों ने उनके साथ अपनी परेशानियों को साझा किया. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.