ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो भाइयों से लड़की ने लगाया दिल… रिश्ता तय होते ही हो गया खूनी खेल, ले ली भाई की जान

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और इसमें आपसी रिश्तों तक के कत्ल हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ झारखंड के गोमिया में. यहां दो भाइयों को एक ही लड़की से प्यार हो गया. लड़की भी दोनों भाइयों से दिल्लगी कर बैठी. जब इसकी जानकारी एक भाई को लगी तो उसने अपने भाई की हत्या कर दी. दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई हत्या से परिवार में कोहराम मच गया.

किसी को यह यकीन ही नहीं था कि युवक की हत्या उसके भाई ने की है. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना को लेकर जांच की गई. इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. शक होने पर आरोपी भाई से पूछताछ की गई. काफी देर तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा. जब सख्ती की गई तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

हत्या की वारदात गोमिया के कथारा ओपी क्षेत्र के गांव झिरकी में हुई. मृतक और हत्यारा ममेरे-फुफेरे भाई थे. फुफेरे भाई विनोद ने अपने ममेरे भाई मनीष की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, विनोद का एक लड़की से बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उनके बीच खूब बातचीत हुआ करती थी. दोनों की शादी भी तय हो चुकी थी. कुछ दिनों से विनोद को लड़की पर शक होने लगा था. उसे लगता था कि वह किसी ओर से भी बात करती है. विनोद ने इसके बारे में पता किया, उसने जब लड़की की कॉल डिटेल्स निकलवाया तो वो हैरान रह गया.

लड़की ने दूसरे भाई से लगाया दिल

विनोद को पता चला कि जिस लड़की से वह प्यार करता है और उससे शादी होने वाली है वह किसी ओर से नहीं बल्कि उसके ममेरे भाई मनीष से बात करती है. उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की खबर से वह गुस्सा हो गया. उसने मनीष की हत्या का प्लान बना डाला. पुलिस खुलासे के मुताबिक, आरोपी विनोद ने मनीष की हत्या के लिए गोमिया जाकर लोहार से नुकीला टकुआ बनवाया.

भाई की कर दी हत्या

वह अपनी मां के साथ बाइक से मामा के घर झिरकी पहुंचा. घर में मनीष को अकेला पाकर विनोद ने उसकी नुकीले टकुआ से हत्या कर दी. वारदात की अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया. इधर घर में मनीष की हत्या से घर में कोहराम मच गया. परिजन और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया. वह घटना के खुलासे और आरोपी के पकड़ने की मांग कर रहे थे. गुस्साए लोगों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से भी रोक दिया. पुलिस ने इस मामलेमे गहराई से जांच की 24 घंटे में हत्यारोपी फुफेरे भाई विनोद को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.