ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नींद खराब करने पर मासूम की हत्या, महिला के प्रेमी ने पैर से पकड़कर जमीन पर पटका

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर के बामौर कलां थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी की नींद खराब करने की मासूम बच्ची को तालिबानी सजा दी गई। बच्ची को रोने पर पहले तो उसे जमीन पर पटका गया फिर मुंह पर हाथ रखकर उसकी सांसे बंद कर दी गई। और ये सब हैवानियत मासूम बच्ची की मां के प्रेमी ने की है। यह घटना पिछोर क्षेत्र के बामौर कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 12 बजे की है। सुलार खुर्द गांव का रहने वाला भैय्यालाल आदिवासी पिछले एक साल से मजदूरी करने बेंगलुरु गया हुआ था।

वहां किसी ठेकेदार के यहां सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात 35 साल की जयंती आदिवासी से हो गई और मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। जयंती अपने पति और तीन बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहकर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी। कई माह साथ रहने के बाद अभी 20 दिन पहले भैय्या लाल एक साल की बच्ची और जयंती को साथ लेकर भाग आया और सुलार खुर्द गांव में रहने लगा।

एक साल की छाया आदिवासी की रोने की आदत से भैय्या लाल परेशान होने लगा। जयंती के मुताबिक सभी 10 बजे खाना खाकर सो गए थे तभी रात में 12 बजे छाया रोने लगी। बेटी के रोने से भैय्या लाल की नींद टूट गई। इससे भड़के भैय्या लाल ने पहले तो छाया को पीटा जिससे वो और जोर से रोने लगी, जोर से रोने के कारण भैय्या लाला ने छाया के पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया । जिससे छाया के सिर से खून निकलने लगा। भैय्या लाल यहीं नहीं रुका उसने मुंह पर हाथ रखकर छाया की सांसे रोक दी। इस दौरान जयंती उससे बार – बार बेटी को छोड़ने की गुहार लगा रही थी। लेकिन भैयालाल ने छाया की जान निकलने के बाद ही छाया को छोड़ा। जयंती के मुताबिक भैय्यालाल रात भर झोंपड़ी में बैठा रहा और सामने मासूम को कलेजे से लगाकर रात भर मां रोती रही। सुबह जब भैया लाल झोंपड़ी छोड़कर गया था तब वह थाने पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.