ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ PSC भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 15 अभ्यर्थियों के ठिकानों पर छापेमारी

Chhattisgarh PSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को राज्य में 15 जगहों पर छापेमारी की. छत्तीसगढ़ में राज्य लोक सेवा आयोग की 2020 से 2022 के दौरान हुई भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला सामने आया था. इस परीक्षा के नतीजे 11 मई 2023 को घोषित किए गए थे.

इस घोटाले के तहत आरोप लगाया गया था कि आयोग के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने अपने अयोग्य रिश्तेदारों को नियुक्तियां दी थीं. जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. वहीं, सीबीआई द्वारा कथित तौर पर भाई-भतीजावाद का फायदा उठाने वालों में रायपुर में 6, बिलासपुर में एक, धमतरी में 2 समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

15 अभ्यर्थियों के परिसरों पर छापे मारे गए

इससे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा मामले में अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई थी. वहीं, सीबीआई आज इस मामले में अभ्यर्थियों के यहां छापेमारी कर रही है. इस मामले में सीबीआई ने 16 ऐसे अभ्यर्थियों को नामजद किया है, जिनकी डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक समेत अन्य बड़े पदों पर नियुक्ति हुई थी.

पीटीआई के अनुसार, बुधवार को 16 में से 15 अभ्यर्थियों के परिसरों पर छापे मारे गए, जबकि एक अभ्यर्थी के आवास की तलाशी पहले ही ली जा चुकी है. इस मामले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव और एक परीक्षा नियंत्रक पर जुलाई में अपने बेटे, बेटियों, रिश्तेदारों को मेरिट सूची में उच्च अंक दिलाने में मदद करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था.

कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटियां भी हैं शामिल

एजेंसी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी के परिवार के पांच सदस्य लाभार्थी थे. इन पांच सदस्यों में उनके बेटे नितेश और बहू निशा कोसले (डिप्टी कलेक्टर), बड़े भाई के बेटे साहिल (पुलिस उपाधीक्षक), बहू दीपा आदिल (जिला आबकारी अधिकारी) और बेटी सुनीता जोशी (श्रम अधिकारी) शामिल हैं.

सीबीआई की एफआईआर में शामिल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्रमांक 1-171 से मेरिट सूची में जगह बनाने वाले अभ्यर्थी कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े हैं. शिकायत में कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी भूमिका कटियार और दामाद शशांक गोयल और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम शुक्ला का भी नाम शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.