ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM मोहन ने बेंगलुरु में इंटरएक्टिव सेशन की दीप प्रज्जवलित करके की शुरुआत, एडवांटेज एमपी का किया गया प्रदर्शन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन्वेस्ट मध्य प्रदेश इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपच्युनिटीज इन मध्य प्रदेश सत्र का बेंगलुरु में दीप प्रज्वलित कर तथा तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर शुभारंभ किया। बेंगलुरु के होटल फोर सीजंस में आयोजित सत्र के शुभारंभ अवसर पर मणिपाल समूह के अध्यक्ष मोहनदास पाई, ग्रीनको ग्रुप के अध्यक्ष अनिल चलमा शेट्टी, लैप इंडिया के मुख्य परिचालन एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ शिववेंकट रमानी साथ थे।

मध्य प्रदेश सीआईआई के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक इन्फ़ोबींस लिमिटेड सिद्धार्थ सेठी ने मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डाला। उद्योगपतियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए निवेश की सुविधाओं की जानकारी देती फिल्म एडवांटेज एमपी का प्रदर्शन किया गया। संवाद सत्र में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों,प्रचुर संसाधनों, कुशल कार्यबल और अनुकूल औद्योगिक वातावरण पर प्रस्तुतिकरण दिया।

प्रदेश में आईटी, आईटीईएस, ईएसडीएम सेक्टर में अवसरों पर प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने जानकारी दी। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अवसरों पर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक विदिशा मुखर्जी ने प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में पर्यटन तथा इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.