ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिरी, पुरानी बिल्डिंग में चल रहा था टिकट काउंटर

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से लगभग 45 किलोमीटर दूर पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत स्थित कुंभराज रेलवे स्टेशन की इमारत का बड़ा हिस्सा गुरुवार तड़के 5 बजे अचानक गिर गया। धनिया की मंडी के लिए विश्व प्रसिद्ध कुंभराज रेलवे स्टेशन पर इस दुर्घटना के समय कई यात्री मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि कुंभराज रेलवे स्टेशन की इमारत लगभग 50 से 60 साल पुरानी है। इस इमारत में कई क्रैक पड़ चुके थे।

रेलवे प्रबंधन ने इमारत की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते टल गया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर रेलवे के कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायज़ा लेकर मुख्यालय को सूचित किया है। बता दें कि कुंभराज रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस, कोटा इंदौर, नागदा बिना जैसी कई रेलगाड़ियों का स्टॉपेज है।

पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से यात्री घंटे पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं। गुरुवार को भी आधा दर्जन से ज्यादा यात्री सुबह आने वाली नागदा बीना ट्रेन और साबरमती से यात्रा करने के लिए पहले ही पहुंच गए थे। अचानक बिल्डिंग गिरती देख वे किसी तरह भागने में सफल हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.