ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साधु के कपड़े, माथे पर चंदन… लखनऊ में ठगों को लोगों ने पकड़ा, बेरहमी से कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां साधु के रूप में ठगी करने वाले 4 लोगों को मोहल्लेवालों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. लोगों का गुस्सा इतना भयंकर था कि ठगी करने वाले युवकों की पिटाई करते समय उन्हें जो भी चीज सामने मिल रही थी उसी से पिटाई करने लगे. साधु के रूप में पकड़ने जाने के बाद ठगी करने वालों के पास सिर्फ चप्पलों की चटचटाहट और थप्पड़ों की तड़तड़ाहत का शोर था.

ठगी करने वाले खुद को बचाने के लिए हाथ जोड़ते रहे, लेकिन पकड़े जाने पर कहां और कौन उनकी बात सुन रहा है. उनपर तो नॉन-स्टॉप लात-घूंसों की बारिश होती रही. ठगी करने वाले करीब चार लोगों को गुस्साई भीड़ ने बंदी बनाया. सभी आरोपी साधु के वेश में घूम-घूम कर रेकी करते थे, उसके बाद लोगों से ठगी करते थे.

पूछताछ के लिए लेकर गई पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के वेश में दिखाई दे रहे चारों आरोपियों को लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके से थाने लेकर गई और उनसे ठगी को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगी करने वालों में क्या ये चार लोग ही शामिल हैं, या फिर इनके ग्रुप के और लोग भी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं?

ठगी करने वाले कहां से हैं?

वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान आकाश, अक्षय, राकेश, अमित के रूप में हुई है. ये सभी मेरठ जिले के समसपुर के रहने वाले हैं. ये सभी साधु के कपड़े पहनकर और माथे में चंदन लगाकर एक एरिया से दूसरे एरिया में जाकर ठगी करते हैं. सभी के खिलाफ गोसाईगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिससे पता लगाया जा सके क्या वो सिर्फ यहीं ठगी कर रहे थे?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.