ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी करके ससुराल आई दुल्हन, दो दिन बाद पति के सामने खुला ये राज, और फिर जो हुआ…

बिहार के मुजफ्फरपुर में साहेबगंज एक बारात आई. गोखुला दीवान टोला में शादी की तैयारियां शानदार तरीके से की गई थीं. दोनों परिवारों के रिश्तेदार इकट्ठे हुए थे. सारी रस्में निभाई जा रही थीं. बारातियों के स्वागत के सारे इंतजाम किए गए थे. माला और फूल से बारातियों का स्वागत किया गया. द्वाराचार लगा और मंत्रो उच्चारण से दूल्हे राजा और बारातियों को अंदर लाया गया. वरमाला की रस्म पूरी की गई. सालियों ने जीजा जी की आरती भी उतारी. उसके बाद शादी के मंडप में दूल्हा-दूल्हन ने सात फेरे लिए और जन्मों-जन्म साथ रहने का वादा भी किया.

शादी के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई और वो पति के साथ ससुराल पहुंच गई. नई दूल्हन के घर में आने से खूब खुशियां आईं. रिश्तेदार और दोस्त हर कोई दूल्हन ने मेल-जोल बढ़ा रहा था. दूल्हन के आने के बाद घर में पूजा हुई और नाच-गाना भी किया गया. दो दिन तक तो ससुराल में सबकुछ ठीक से चलता रहा. दो दिन बीतने के बाद घर से कुछ रिश्तेदार और दोस्त भी जा चुके थे. 12 जुलाई शादी का दिन था, 13 जुलाई को बहु ससुराल आई. 13 के बाद ससुराल में दूल्हन का रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया.

पति को दिखाया असली रूप

14 जुलाई को ससुराल में दिखाई देने वाली बहु, दूल्हन पत्नी जो भी कहें, घर में आई इस महिला का असली रूप सबके सामने आने लगा. पत्नी ने अपने पति बबलू के सामने ही प्रेमी को फोन किया और उससे बातें करने लगी. ये बात घंटों चलती रही. पत्नी का ये रूप देखकर मानों पति के पैरों तले जमान खिसक गई. बबलू के एहसास हो गया था कि अब मामला सिर के ऊपर जा चुका है. उसने पत्नी मनीषा के घरवालों को सारी बात बताई.

दूल्हन के इस कांड से सब हैरान

किसे पता था कि शादी के तीसरे दिन ही मनीषा ऐसा कांड कर देगी. 15 जुलाई को मनीषा के ससुराल में जब सो रहे थे, तब उसने अपने प्रेमी को वहां बुलाया. इतना ही नहीं मनीषा मौके से एक लाख रुपए से ज्यादा के गहने और 50 हजार रुपए कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. देर रात जब ससुरालवालों की नींद खुली तो देखा कि मनीषा घर से गायब है. ससुरालवाले मनीषा के गायब होने की सूचना लेकर पुलिस थाने में पहुंचे. वहां दूल्हे ने मनीषा की सारी करतूत उसके पिता के सामने बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मनीषा के इस कदम के बाद से ससुराल पक्ष के लोग सदमे में हैं. पुलिस अभी मनीषा की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.