यूक्रेन संकट पर गंभीर भारत सरकार, थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता
नई दिल्ली रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है । यूक्रेन अब कीव समेत कई एयरपोर्ट खाली कराने में जुटा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। यह बात यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी स्वीकार की है। रूस के हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर कहा है कि यूएस और अन्य सहयोगी शांत नहीं बैठेंगे और पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा। उधर पुतिन ने कहा कि यह मिलिट्री ऑपरेशन उनके देश की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। भारत में भी एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।
यूक्रेन संकट पर थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता
यूक्रेन संकट पर भारत सरकार गंभीर है। इसे लेकर थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता होने वाली है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.