खेल से होता है मानसिक एवं शारीरिक विकास –डॉ कश्यप
जहानाबाद ! पी.पी.एम.स्कूल जहानाबाद में 3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्कूल की शिक्षाविद डॉक्टर इंदु कश्यप ने झंडोतोलन कर के किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक व मानसिक व्यायाम कराता है बल्कि खेल के माध्यम से बच्चों को एक अच्छा खिलाड़ी बनने का अच्छा अवसर भी प्रदान कराता है। खेल प्रति प्रतिभागियो को प्रेरित करते हुए अनुशासित जीवन जीने का भी सीख देता है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, स्पून रेस, सुई धागा रेस, हैंडबॉल खेल आदि सम्मिलित है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य शिक्षाविद व छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।