ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओलंपिक चैंपियन ज्वेरेव ने गुस्से में अंपायर की कुर्सी पर मारा रैकेट

मैक्सिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है। विश्व नंबर तीन जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मेन्स डबल्स के मैच के दौरान अपना आपा खो दिया और अपने टेनिस रैकेट से अंपायर की कुर्सी पर हमला कर दिया। ज्वेरेव ने लगातार कई बार उस चेयर पर वार किया। इसके बाद टेनिस प्रशासन ने उन पर कार्रवाई करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।  मेन्स डबल्स मैच के दौरान ज्वेरेव का पारा चढ़ाबुधवार को मेन्स डबल्स के मैच में ज्वेरेव ब्राजील के मार्सेलो मेलो के साथ कोर्ट में उतरे थे। इन दोनों का सामना फिनलैंड के लॉयड ग्लासपूल और हैरी हेलिओवारा से था। पहला सेट गंवान 6-2 से गंवाने के बाद ज्वेरेव और मेलो ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और सेट को 6-4 से जीता। इसके बाद ज्वेरेव और मेलो ने तीसरे और निर्णायक सेट को 10-6 से गंवा दिया। इसी से ज्वेरेव का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और गुस्से में रैकेट पटकते नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.