ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाकाल गर्भगृह में भाजपा विधायक ने नियम तोड़कर शिवलिंग पर चढ़ाया जल, कांग्रेस ने की FIR की मांग

उज्जैन। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर बीजेपी विधायक के पूजन करने का मामला अब तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने विधायक पर एफआईआर की मांग उठा दी है। 16 अगस्त को होने वाले ‘हल्ला बोल आंदोलन’ में भी कांग्रेस इसे मुद्दा बनाएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने 4 जुलाई 2023 से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया था। इसके बाद पुजारी ही गर्वगृह में जा सकते थे, लेकिन वीआईपी अभी भी इस नियम का पालन करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।अनिल जैन उज्जैन उत्तर से विधायक हैं। उन्होंने शनिवार को अपने जन्मदिन पर गर्भगृह में पूजा की है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते नजर आ रहे हैं। वहीं उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा है कि जिस तरह आम श्रद्धालु पर कार्रवाई की जाती है, उसी तरह नियम तोड़ने पर विधायक पर भी कार्रवाई हो।

कांग्रेस विधायक महेश परमार का कहना है कि आम श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े हैं। इनकी जगह अगर सामान्य श्रद्धालु गलती से भी गर्भगृह की देहरी पर पहुंच जाता तो पूरा शासन-प्रशासन उस पर केस दर्ज कराता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी भाजपा के नियम तोड़ने की परिपाटी रही है। नागपंचमी पर देवास से भाजपा विधायक का बेटा गाड़ियों का काफिला लेकर मंदिर परिसर तक पहुंच गया था। भाजपा विधायक अब अपने जन्मदिन पर गर्भगृह में गए, नियम और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश सभी के लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.