ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी चिंतित, लाल किले से बोले- मैं गुस्सा समझ सकता हूं

78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को तुरंत सजा हो. इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो. ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है.

पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ये बातें तब की हैं, जब कोलकाता रेप मर्डर केस बहुत चर्चा है. दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिलकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की हत्या कर दी गई. पहले उसके साथ बलात्कार किया गया, फिर उसकी दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है. बंगाल से लेकर पूरे देश में इसको लेकर उबाल है, प्रदर्शन हो रहे हैं.

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द जांच हो- PM मोदी

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं. एक समाज के तौर पर हमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा. देश में इसके खिलाफ आक्रोश है. मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूं. देश, समाज, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द जांच हो.

राक्षसी कृत्य करने वालों को सख्त सजा मिले- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले. ये विश्वास जगाने के लिए जरूरी है. समाज से भी मैं यह कहना चाहूंगा कि जब महिलाओं पर बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो उस पर व्यापक चर्चा होती है, लेकिन जब ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा दी जाती है तो वह खबरों में नहीं दिखती, बल्कि यह एक कोने तक ही सीमित रह जाती है.

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा की जाए ताकि यह पाप करने वाले समझ में आए कि इससे फांसी होती है. मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.