ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाजापुर में ओवरटेक करने के चक्कर में दो मिनी ट्रकों से टकराया ट्रक, दो लोगों की मौत

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा – मुंबई हाईवे पर एक ट्रक दो मिनी ट्रकों से टकरा गया है। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, चार लोग घायल हैं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाजापुर एडिशनल एसपी टीएस बघेल से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है करेड़ी नाका के पास पुलिया की यह घटना है। दो मिनी ट्रकों में सब्जियां जा रहीं थी और एक ट्रक स्क्रैप से भरा हुआ था।

 गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गईं, एक्सीडेंट के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। यातायात और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया गया अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतकों और घायलों के बारे में पता लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.