ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘दादी प्लीज बचा लो…’, 13 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटती रही चाची, बचाने की लगाती रही गुहार

रतलाम। मध्य प्रदेश में रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ उसकी चाची द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची दादी से बचाने की गुहार भी लगा रही है। इसको लेकर बच्ची के नाना ने बुधवार रात करीब 10 बजे दीनदयाल नगर थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने चाची के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि बच्ची दादा-दादी के पास रहती है। बच्ची के साथ उसकी चाची (काकी) द्वारा अमानवीय तरीके से मारपीट करते हुए दिल दहला देने वाला वीडियो उन्हें 21 अगस्त की रात को मिला है।

उनकी बेटी और बच्ची की मां ससुराल व पति द्वारा प्रताड़ित होने पर तलाक लेकर जुड़वा बेटी के साथ अपनी नई गृहस्थी में खुश है। आपसी सहमति से तय हुआ था कि एक बहन मां के पास तथा दूसरी बहन दादा-दादी के पास रहेगी, लेकिन यह वीडियो रिश्तों को झकझोर करने वाला है।

3 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट उसकी चाची द्वारा की गई है। चाची आरोपित पूजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

दादी से बोली- बना लो मेरा वीडियो, कोई फर्क नहीं पड़ता

जानकारी के मुताबिक आठवीं क्लास में पढ़ती है। चाची जब बच्ची को बेरहमी से पीट रही थी, तभी दादी उसका वीडियो बनाने लगी। इस पर चाची ने कहा मेरा वीडियो बना लो, कोई परेशानी नहीं है। वीडियो में चाची बच्ची को पीटते हुए उससे यह भी कह रही है कि तू अपने पापा को भी बुला रहे। मैं अपने बच्चों की भी नहीं मानती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.