ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘पत्नी खर्चीली थी तो उसे मरवा दिया…’, पुलिस की पूछताछ में बोला पति

ग्वालियर। अपनी ही गर्भवती पत्नी मुस्कान जाटव की हत्या की साजिश रचने वाला अजय भारद्वाज पुलिस को बयानों से उलझा रहा है। पुलिस जब भी उससे पूछती है कि उसने हत्या क्यों की तो पुलिस को अलग-अलग बयान देता है। अब वह कह रहा है- उसने पत्नी को इसलिए मरवा दिया कि वह बहुत खर्चीली थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

इस मामले में पुलिस सबूत जुटा रही है, क्योंकि मृतका के शव का भी अंतिम संस्कार हो चुका है। बीते रोज तक वह कह रहा था कि पहले काजल से शादी हुई, इसके बाद उसने मुस्कान से दबाव में शादी की। अब सामने आया है कि मुस्कान से वह पहले ही शादी कर चुका था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। फिर उसने फरवरी में काजल से शादी कर ली। काजल को भी पता लग गया था कि वह शादीशुदा है।

इस एंगल पर भी पड़ताल

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं बीमा कराने के बाद तो हत्या नहीं करा दी। इस एंगल पर पड़ताल चल रही है। अभी तक जो बयान दिए हैं, उससे तो यही समझ आ रहा है कि उसने दो शादियों से परेशान होकर पत्नी की हत्या की साजिश की।

पांच बकायादारों के निरस्त होंगे लाइसेंस, पांच के खाते सीज

  • बिजली बिलों का बकाया न चुकाने वाले पांच बकायादारों के लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने तैयार किया है। वहीं पांच बकायादारों के खाते सीज करने बैंक को पत्र लिखा गया है। नगर संभाग दक्षिण के उप महाप्रबंधक ने गोल पहाड़िया और सिकंदर कंपू जोन के बकायादारों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। नगर संभाग दक्षिण के पांच बकायादारों के खुद व स्वजन के नाम लाइसेंसी हथियार हैं।
  • बकायादारों पर छह लाख 56 हजार 698 रुपये का बकाया है। लाइसेंस निरस्त करने तैयार किए गए प्रस्ताव में गोल पहाड़िया जोन के दो व सिकंदर कंपू जोन के तीन बकायादार शामिल हैं। जिन बकायादारों के खाते सीज करने के लिए बैंक को पत्र लिखा गया है उनमें चार कंपू जोन, एक बटालियन जोन का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.