ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिलायंस की AGM से पहले मुकेश अंबानी ने बांट दिए 351 करोड़ रुपए, इनको किया मालामाल

दुनिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज एजीएम होने वाली है. AGM में मुकेश अंबानी रिलायंस के 35 लाख शेयर होल्डर्स को बड़ा तोहफा दे सकते हैं. लेकिन AGM से पहले भी मुकेश अंबानी ने 351 करोड़ बांट दिए हैं. मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल ने पिछले वित्तीय वर्ष में 15 वरिष्ठ अधिकारियों को 351 करोड़ रुपये के ईसॉप्स दिए हैं. इस बात कि जानकारी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दाखिल किए गए दस्तावेजों में दी गई है.

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने टॉप अधिकारियों को 796.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 10 रुपये के 4.417 मिलियन शेयर बांटे हैं. आज होने वाली AGM में रिलायंस रिटेल के आईपीओ की चर्चा भी मुख्य विषय है. माना जा रहा है कि कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी रिटेल और टेलिकॉम बिजनेस की लिस्टिंग की घोषणा AGM में कर सकते हैं.

AGM में आईपीओ का हो सकता है ऐलान

रिलायंस ने अपने रिटेल बिजनेस की लिस्टिंग के लिए अभी कोई घोषणा नहीं की है लेकिन विश्लेषकों को उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में कंपनी का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा. आज होने वाली AGM में इसकी चर्चा होगी. रिलायंस रिटेल ने डायरेक्टर वी सुब्रमण्यम, ग्रॉसरी रिटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव दामोदर मल्ल, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव अखिलेश प्रसाद, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल के प्रेजिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव कौशल नेवरेकर, ग्रुप के चीफ बिजनेस ऑपरेशंस अश्विन खासगीवाला और फैशन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो के चीफ एग्जीक्यूटिव विनीत नायर को ईएसओपी दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.