ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भादो के पहले प्रदोष व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, मनचाहे वर की होगी प्राप्ति!

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है जो भगवान शिव को समर्पित है. यह व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है. इस व्रत का धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है और इसे कई कारणों से रखा जाता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने का यह एक शक्तिशाली साधन माना जाता है. प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यह व्रत व्यक्ति के सभी पापों को नष्ट करने में सहायक माना जाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति का एक शक्तिशाली माध्यम है.

ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत नियमित रूप से करने से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है. इसके अलावा यह व्रत आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है और मन को शांत करता है. प्रदोष व्रत के मौके पर व्रत कथा का पाठ करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि व्रत कथा बिना पूजा अधूरी मानी जाती है.

भादो का पहला प्रदोष व्रत शनिवार 31 अगस्त के दिन है, शनिवार के दिन इस व्रत के होने की वजह से इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है. त्रयोदशी तिथि 30 अगस्त की देर रात 2 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और 31 अगस्त को देर रात 3.43 मिनट पर समाप्त होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.