ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटनी में नगर निगम की टीम को देखते ही महिला ने खुद पर डाल लिया पेट्रोल, घबराकर पीछे हट गए सभी

कटनी। कटनी के कोतवाली थाना के चांडक चौक पास स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने के बाद शनिवार को सामान उठाने पहुंची नगर निगम की टीम को देखकर महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। साथ ही आग लगाने की धमकी देने लगी।

इसके बाद नगर निगम का अमला पीछे हट गया। महिला व उसके पति ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंदिर में रसोई निर्माण का कार्य चल रहा है और उसमें रोशन विश्वकर्मा की दुकान व मकान बना था।

खुद को जलाने की धमकी देने लगी

इसको हटाने के आदेश एसडीएम व तहसील न्यायालय से हुए थे और गुरुवार को तहसीलदार की मौजूदगी में दुकान को हटाने की कार्रवाई की गई थी। शनिवार की दोपहर को नगर निगम का अमला मौके से सामग्री हटाने पहुंचा था। तभी रोशन की पत्नी पार्वती विश्वकर्मा ने विरोध करते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की धमकी देने लगी।

इसके चलते निगम के अमले ने काम रोक दिया। महिला व उसके पति का आरोप था कि मामला न्यायालय में चल रहा है। 29 अगस्त तक उसको कब्जा हटाने को तहसीलदार से नोटिस मिला था लेकिन दोपहर को ही उनके मौजूद रहे बिना ही दुकान तोड़ दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब उनका मकान भी तोड़ने का नोटिस दिया है। दूसरी ओर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था कि कोर्ट के आदेश से ही मंदिर की भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.