ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SGPC की परमिशन के बिना नहीं चलेगी फिल्म ‘इमरजेंसी’ कांग्रेस सांसद का बयान

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का पहले किसानों के खिलाफ बयान और फिर फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर पंजाब भर में कड़ा विरोध किया जा रहा है. फिल्म पर बैन लगाने की मांग की जा रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान सामने आया है. पंजाब के जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि एसजीपीसी की परमिशन के बिना न तो फिल्म चलेगी और न ही चलने दी जाएगी.

सांसद ने कहा कि कंगना को ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने सिमरनजीत सिंह मान को लेकर भी तंज कसा और कहा कि उनकी तरह गुस्सा नहीं करना चाहिए. चन्नी ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां भी सिखों के इतिहास दिखाया जाना है उसके लिए पहले एसजीपीसी को फिल्म दिखाकर उनसे परमिशन ली जाए. उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिख समुदाय के लोगों की सर्वोच्च संस्था है और उसे परमिशन लेनी जरूरी है.

‘एसजीपीसी को दिखाई जाए फिल्म इमरजेंसी’

चन्नी ने साफ कहा कि अगर कंगना को अपनी फिल्म चलानी है तो पहले एसजीपीसी को फिल्म दिखाई जाए और सिख इतिहास का किरदार सही से दिखाया जाए. उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ही डिसाइड करेगी और उनके सर्टिफिकेट के बाद ही फिल्म चल पाएगी.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर

वहीं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सोमवार 2 सितंबर को एक सिख संगठन की याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. याचिकाकर्ता के वकील एन.एस. रूपराह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर सिख संगत ने कंगना की फिल्म के खिलाफ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है. याचिका में दावा किया गया है कि ये फिल्म समाज के लिए हानिकारक है.

फिलहाल फिल्म ‘इमरजेंसी’ को रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी 1975 में लगी इमरजेंसी पर आधारित है. ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि अब तक फिल्म को CBFC से मंजूरी नहीं मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.