ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वर्दीधारी नक्सलियों से मुठभेड़… सुरक्षाबलों ने किए 9 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर सेना के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक, 9 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और सभी वर्दी में हैं. इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में अब तक 9 वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं. मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद हुई है. अधिकारी ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के पास माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी. जानकारी प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी, इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई.

9 वर्दीधारी नक्सली ढेर

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट से पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस के अनुसार, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी. सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. अभी तक 9 वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित है. सर्च अभियान जारी है.

इस साल अब तक 154 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. 24 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मार्च 2026 में राज्य को नक्सलवाद से मुक्त कराने की बात कही थी. उन्होंने सात राज्यों के अफसरों के साथ बैठक कर नक्सलियों के खात्मे की रणनीति बनाई गई थी. दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष नक्सलियों से अलग-अलग हुई मुठभेड़ों में 154 नक्सली ढेर हुए हैं. नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.