ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र में कौन होगा महाविकास अघाड़ी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा? शरद पवार ने कही ये बात

महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. पिछले कुछ दिनों से महायुति और महाविकास अघाड़ी की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. महाविकास अघाड़ी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? इसे लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब महाविकास अघाड़ी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? राष्ट्रवादी शरद पवार ग्रुप के नेता शरद पवार ने इसका खुलासा किया है.

बता दें कि ठाकरे समूह के नेता उद्धव ठाकरे ने मांग की थी कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाना चाहिए. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शरद पवार और कांग्रेस मुख्यमंत्री पद का चेहरा को लेकर अपनी राय रखें. वे उनका समर्थन करेंगे.

कोल्हापुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला कैसा होगा, इस पर टिप्पणी की है. इस दौरान शरद पवार ने कहा कि चुनाव के बाद हम तय करेंगे कि नेता कौन होना चाहिए.

मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कोई विवाद नहीं

उन्होंने कहा कि अगर लड़की बहिन योजना पर सरकार में विवाद है, तो यह अच्छी बात है. हम अगले दो महीने में लोगों के सामने जाना चाहते हैं. हम भले ही अलग-अलग पार्टियों के साथी हैं, लेकिन एक सोच के साथ जनता के सामने जायेंगे. यह अच्छी बात है कि बाकी घटक दल के लोग भी उनसे सहमत हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर कोई विवाद नहीं है. ऐसा सोचने का कोई कारण नहीं है. कई बार ऐसा हुआ है कि चुनाव के बाद संख्या बल का निर्धारण करके किसे नेतृत्व दिया जाए. इसका निर्णय करना पड़ता है. अभी चुनाव का कोई पता नहीं है. इसमें कोई शक नहीं कि ऐसा माहौल है कि राज्य को बहुमत मिलेगा. लेकिन अभी इस बारे में कोई भी निर्णय लेने की जरूरत नहीं है.

आपातकाल के बाद के चुनाव पर पवार ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि मैं आपको पहले का एक उदाहरण देता हूं, 1977 में आपातकाल के बाद चुनाव हुआ था, उस चुनाव में कोई चेहरा नहीं था. जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल का विरोध करने के लिए सभी से एक साथ आने की अपील की. सभी एक साथ साथ आए, चुनाव लड़े, नतीजों के बाद मुरारजी देसाई के नाम की घोषणा हुई.

उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट मांगते समय मुरारजी देसाई के नाम की घोषणा नहीं की गयी थी. इसलिए इस बात पर जोर देने की जरूरत नहीं है कि नाम की घोषणा अभी कर दी जाए. शरद पवार ने ये भी कहा कि हम साथ बैठेंगे, एक विचार वाले लोगों का समर्थन पाकर इस राज्य में स्थिर सरकार लाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.