ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ.चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर :  कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे से आज यहां दोपहर उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने डॉक्टर चंदेल को उनके नवीन पद एवं दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में डॉ. चंदेल के मार्गदर्शन में राज्य में कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत खेती को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर कुलपति डॉ.चंदेल से कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्राथमिकताओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना- नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के संबंध में विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बीते 3 सालों में यहां कृषि के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आया है। राज्य जैविक और रिजेनरेटिव खेती की ओर बढ़ रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से इसमें और तेजी लाने की जरूरत है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि कल 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा डॉ. चंदेल की नियुक्ति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर की गई है। इससे पूर्व वह  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। डॉ चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.