ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डूब रहा था 11 साल का बच्चा, नदी में कूदी महिला पुलिसकर्मी, जान की बाजी लगाकर बचाया

लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर महाराष्ट्र पुलिस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी बच्चे के लिए सुरक्षा दूत बनकर सामने आईं. जलगांव में एक 11 साल का बच्चा डूब रहा था. बच्चे को डूबता हुआ देखकर महिला पुलिसकर्मी बिना अपनी जान की परवाह किए हुए नदी में कूद गई और डूबते बच्चे को बचाने की कोशिश में जुट गई. बच्चा पानी में डूब रहा था और सांस नहीं ले पा रहा था. महिला पुलिसकर्मी ने उसे जोर से पकड़ा और ऊपर की ओर उठाने लगी, ताकि बच्चा जल्द से ही सांस ले सके. महिला कांस्टेबल की सक्रियता ने एक मासूम की जिंदगी को सुरक्षित कर लिया.

दरअसल, एक बच्चा किनारे से होकर नदी में पैसा लेने के लिए जा रहा था. उसका पैर फिसल गया. पैस फिसलते ही नदी में गिर गया और जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा. वहां मौजूद लोग बच्चे की आवाज को सुनते रहे, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं गया. वहीं ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह नहीं की और बच्चे के लिए वहां पहुंच गई. बच्चा कनाल्डा नदी में गिर गया था.

ऋषि पंचमी के मौके पर नहाने गए थे लोग

ऋषि पंचमी के मौके पर महर्षि कण्वाश्रम के पास एक नदी तट पर हजारों महिलाओं और बच्चे नहाने और पूजा करने के लिए गए हुए थे. वहीं एक बच्चा पैसा लेने के लिए नदी के किनारे गया. तभी वह महिला आश्रम के बगल वाले घाट पर नहा रहा था, लेकिन वो वहां से पैसा लेना चाहता था, तभी वहीं उसका पैर फिसल गया. वह किनारे से नीचे गहरे पानी में गिर गया. पानी में गिरने के बाद बच्चा चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया. वहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पूर्णिमा चौधरी ने यह घटना देखी और वर्दी में ही अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.