ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेसन में ये चीजें मिलाकर लगा लें, फंक्शन के लिए मिलेगा लास्ट मिनट निखार

स्किन केयर के लिए दादी-नानी बहुत पहले से बेसन का इस्तेमाल करती आ रही हैं और इसलिए ये काफी विश्वसनीय इनग्रेडिएंट्स है, जिससे त्वचा को नुकसान होने की संभावना न के बराबर होती है. बेसन स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर की तरह होता है, जिससे स्किन पर जमा गंदगी हटती है और एक्स्ट्रा ऑयल भी कम करने में मदद मिलती है. बेसन का उबटन भी बनाया जाता हो चेहरे के साथ ही हाथ-पैरों की त्वचा को निखारने में भी कारगर होता है. इंस्टेंट ग्लो के लिए भी बेसन आपके काम आ सकता है.

बेसन को अगर कुछ चीजों के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाने से पिंपल को रोकने और रंगत निखारने के साथ ही नेचुरल ग्लो भी बढ़ाता है. तो चलिए जान लेते हैं कि लास्ट मिनट इंस्टेंट ग्लो पाना हो तो बेसन को किन चीजों के साथ मिलाकर लगाना चाहिए.

इंस्टेंट ग्लो के लिए इन चीजों में मिलाकर लगाएं बेसन

लास्ट मिनट इंस्टेंट ग्लो के लिए बेसन में आलू का रस, एक चुटकी हल्दी और एलोवेरा मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट लगाएं और फिर हाथों से मसाज करते हुए साफ कर लें. इससे त्वचा पर गोल्डन ग्लो आएगा. दरअसल बेसन त्वचा की सफाई करता है तो वहीं एलोवेरा स्किन हाइड्रेट करेगा. आलू का रस नेचुरल ब्लीच का काम करता है और हल्दी ग्लो बढ़ाती है.

डेड स्किन सेल्स होंगे रिमूव, बढे़गा ग्लो

त्वचा पर जब डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं तो चेहरा डल दिखाई देने लगता है, इसलिए इसे एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है. इसके लिए दो चम्मच बेस में इतना ही दही एक चम्मच शहद के साथ एक छोटा चम्मच कॉफी मिला लें. इस मिश्रण से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए स्क्रब करें. कॉफी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाकर पोर्स की सफाई करती है तो वहीं दही और शहद त्वचा को हाइड्रेट करेंगे.

इन बातों का रखें ध्यान

स्किन अगर ज्यादा ड्राई है तो बेसन का इस्तेमाल करते वक्त उसमें दही या एलोवेरा जरूर मिलाना चाहिए. यहां बताए गए स्किन केयर पैक और स्क्रब को हफ्ते में एक बार अगर अप्लाई किया जाए तो काफी अच्छा रिजल्ट मिलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.