फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में मंगलवार रात कार से आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक का अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दोनों पक्ष पहले मिलकर काम करते थे। पूर्व में इनका परवलिया क्षेत्र में भी विवाद हुआ था। पुलिस अगवा किए युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.