ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरैना में पगारा डैम में नहाने गए थे युवक डूबे, दो लोगों की मौत ,एक की तलाश जारी

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पगारा डैम में पानी का जल स्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण 6 गेट खोले गए थे, पगारा डैम में चार युवक नहा रहे थे। अचानक तेज बहाव आने के कारण चारों युवक तेज पानी में बह गए जिसके कारण दो युवक पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई है, एक युवक की अभी तलाश की जा रही है और एक युवक को बचा लिया गया है, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है।

 मृतकों के शवों को जौरा अस्पताल में लाया गया मृतकों में एक का नाम सतीश कुशवाह उम्र 22 साल है वहीं दूसरे का नाम श्रीनिवास कुशवाह है एक युवक बह गया है उसका नाम वासू कुशवाह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम ने रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।

बता दें कि जिले में हो रही तेज बारिश के कारण पगारा डैम का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण 6 गेट खुल गए वहीं यह चारों युवक डैम में नहा रहे थे ,पगारा डैम के गेट खुलने के कारण 24 गांव में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है जो गांव डैम की तलहटी में बसे हुए है उनमें प्रशासन के द्वारा मुनादी करा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.