ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्... PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा कल, विश्वकर्मा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, महिलाओं और युवाओं को देंगे बड़... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू राहुल गांधी को धमकी देने पर बिफरी कांग्रेस, महाराष्ट्र में किया प्रदर्शन, कहा-डर गई है BJP पहले महिला की पिटाई की, फिर चूहे मारने वाली दवा पिलाई… दहेज के लिए ससुराल वाले बने हैवान मामला जेपीसी में है तो गृह मंत्री वक्फ संशोधन बिल पर बाहर बयान क्यों दे रहे हैं? बैठक में ओवैसी और स... राजनीतिक दल ने नहीं पूरा किया चुनावी वादा तो क्या ECI लेगा एक्शन? BJP-कांग्रेस ने जारी किए घोषणा पत्... महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले कोलकाता रेप केस: RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर एक्शन, रद्द किया गया रजिस्ट्रेशन कुछ वोटों के लिए कांग्रेस आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है… कटरा में बोले पीएम मोदी

गुना में भाजपा ने जीता वार्ड क्रमांक 30 का उपचुनाव, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को 379 वोट से हराया

गुना। मध्य प्रदेश के गुना नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 30 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है। भाजपा के प्रत्याशी रमेश भील विजयी घोषित हुए हैं। जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हेमलता सितारा चुनाव हार गई हैं। बता दें कि गुना नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 30 में 11 सितम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 1876 मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में की गई। महज 45 मिनट बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश भील को 1116 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हेमलता सितारा को 737 मत ही प्राप्त हो सके। नोटा को 23 मतदाताओं द्वारा चुना गया। इस तरह भाजपा प्रत्याशी रमेश भील 379 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीते गए हैं।

उपचुनाव में मिली जीत के बाद वार्ड क्रमांक 30 के नव निर्वाचित पार्षद रमेश भील भावुक हो गए। उन्होंने जीत के लिए वार्ड के मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही पूर्व में हुई गलतियों के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। रमेश भील ने कहा कि यह जीत उनकी अपनी नहीं है बल्कि वार्ड 30 के मतदाताओं और भाजपा की जीत है। रमेश ने आश्वासन दिया है कि वार्ड में अधूरे रह गए कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। सीसी निर्माण जैसे कार्यों में गति लाई जाएगी।

बता दें कि वार्ड क्रमांक 30 के मतदाताओं ने साल 2022 में हुए नगरपालिका चुनाव के दौरान भाजपा के अमित गौड़ को अपना पार्षद चुना था। निर्वाचित होने के लगभग एक साल बाद अमित गौड़ शासकीय सेवा में चयनित हो गए और उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस वार्ड में उपचुनाव कराए गए। भाजपा ने पूर्व पार्षद रमेश भील को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि कांग्रेस ने सबसे पहले हरिराम सेहरिया को उम्मीदवार बनाया। लेकिन एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान हरिराम सेहरिया ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। फॉर्म भरने की तारीख समाप्त होने की वजह से कांग्रेस को अपने पुराने कार्यकर्ता विक्की सितारा की माँ हेमलता सितारा को समर्थन देना पड़ा। पूरा चुनाव काफी रोमांचक रहा। इस दौरान वार्डवासियों की ओर से विकास कार्य नहीं होने के आरोप लगे। नाराजगी भी देखी गई। लेकिन परिणाम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.