ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में बदला गया अनंत चतुर्दशी चल समारोह का रूट, इस बार भारत टॉकीज चौराहे से निकलेगा

भोपाल। हर साल की तरह इस बार भी अनंत चतुर्दशी पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा गणेशजी की मूर्तियों का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। हालांकि इस बार रूट में कुछ बदलाव किया गया है। चल समारोह नादरा बस स्टैंड के बजाय भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होगा। दरअसल भारत टाकीज पुल के पास मुख्य मार्ग पर मेट्रो का काम चल रहा है, इसलिए इस वर्ष चौराहे से चल समारोह शुरू होगा।

इसके लिए नगर निगम, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ समारोह मार्ग का निरीक्षण किया। एडीएम ऋतुराज सिंह, एसडीएम आशुतोष शर्मा ने नगर निगम प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं डीसीपी रियाज इकबाल, शालिनी दीक्षित को पुलिस व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।

इन मार्गों से निकलेगा चल समारोह

चल समारोह भारत टाकीज चौराहे से शुरू होगा, जो इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, सिंधी मार्केट, सोमवारा, मोती मस्जिद से होते हुए रानी कमलापति घाट पहुंचेगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, सामाजसेवी प्रमोद नेमा ने चल समारोह मार्ग पर अतिक्रमण हटाने, झूल रहे बिजली के तारों को ऊपर करने, गड्डों को भरने के लिए कहा। इस पर प्रशासन के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी से पहले चल समारोह मार्ग पर सारी अव्यवस्थाओं को दूर कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.