ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 7 यात्रियों की मौत; 10 गंभीर घायल

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बेंगलुरू जा रही एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई तो वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है.

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को APSRTC की एक बस बेंगलुरू जा रही थी. चित्तूर जिले के पालमनेरू मंडल के पास मोगिली घाट रोड पर बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पहुंच गए. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पास की थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.