ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमएलसी चुनाव पार्टी की मजबूती और सदस्यता अभियान को लेकर युवा राजद ने की बैठक

सासाराम। रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम के तकिया स्थित एवं स्थानीय राजद विधायक राजेश कुमार गुप्ता के कार्यालय पर आज युवा राजद की एक बैठक युवा राजद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नटराज की अध्यक्षता में हुई मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय राजद विधायक राजेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे। बैठक में होने वाले त्रिस्तरीय एमएलसी चुनाव, पार्टी की मजबूती और राजद द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई स्थानीय राजद विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि त्रिस्तरीय एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी कृष्णा सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए बैठक में चर्चा की गई साथ ही आह्वान किया गया कि सभी अपने अपने स्तर से मेहनत कर राजद प्रत्याशी को जिताने का काम करें।यहां से राजद प्रत्याशी की जीत निश्चित है साथ ही उन्होंने ने कहा कि पूरे बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव में 90% राजद के प्रत्याशी जीतेंगे राजद के पक्ष में पूरी लहर है और सभी जनप्रतिनिधि राजद प्रत्याशी को अपना समर्थन दे रहे हैं। वही बैठक में पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा की गई ताकि जिले में पार्टी और मजबूत हो साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे राजद सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों को राजद का सदस्य बनाने पर विचार किया गया ताकि पार्टी को और मजबूत बनाया जाए और पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए। युवा राजद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नटराज ने कहा कि युवा राजद की बैठक की गई जिसमें एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी कृष्णा सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए सभी से मेहनत करने का आह्वान किया गया। साथ ही पार्टी की मजबूती और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई पूरा युवा राजद तन मन से एमएलसी प्रत्याशी को जिताने में लग गया है और राजद प्रत्याशी कृष्णा सिंह की जीत निश्चित है वही काफी लोग राजद की सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं और जिला में पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है युवा राजद के जिला महासचिव लुकमान अहमद फरहान ने कहा कि युवा राजद की बैठक में एमएलसी चुनाव पार्टी की मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई काफी लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं वहीं एमएलसी प्रत्याशी को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है जिसको देखकर ऐसा अभी से ही प्रतीत होने लगा है कि इस चुनाव में हमारी जीत निश्चित है युवा राजद को पूरे जिले में मजबूत बनाने के लिए तन मन से लगे हुए हैं और सभी कार्यकर्ताओं का इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, जितेन्द्र नटराज, लुक़मान अहमद फरहान, तौकीर मंसूरी, शिवंत कुशवाहा, गिरजा चौधरी, राजकिशोर यादव, अशोक भारद्वाज, अरबिंद यादव, चाँद अशरफ़, मोहम्मद इसराफिल, केशव पाल, कालिका सिंह, रामचंद्र नट, मनंजय सिंह सहित कई राजद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.