ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिट एंड रन केस में पकड़ा गया भगोड़ा चालक, BMW की टक्कर से 2 युवतियों की हुई थी मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार चालक द्वारा एक्टिवा सवार दो युवतियों टक्कर मार कर घायल करने का मामला सामने आया था जिसमें दोनों युवतियों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में फरार कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है।

पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। जहां दो युवतियां एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से जा रही थी तभी रॉन्ग साइड से आ रहे बीएमडबल्यू कार चालक ने उनको ज़ोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें युवतियां कई फ़ीट ऊपर उछल कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां दीक्षा और लक्ष्मी की मौत हो गई थी। मौके पर से बीएमडबल्यू कार चालक गजेंद्र गुर्जर अपनी कार छोड़कर मौके पर से फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया है। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.