सराहना योग कार्य को लेकर वरीय पदाधिकारियों ने कई अधिकारियों को दिया प्रशस्तिपत्र
सासाराम। आज दिनांक 26 फरवरी 2022 को जिला पदाधिकारी ,रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षकbरोहतास श्री आशीष भारती के साथ संयुक्त रूप से अपने कार्यालय कक्ष में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के निमित्त ज़िला के तीनों अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी क्रमशः श्री समीर सौरभ भा प्र से, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, सुश्री प्रियंका रानी भा प्र से, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज तथा श्री मनोज कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं तीनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रमशः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डेहरी सुश्री नवजोत सिम्मी भा पु से, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम श्री संतोष कुमार राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज श्री शशिभूषण सिंह पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने उन सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन से कार्य करने की अपील की।