ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में युवक ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा

बालाघाट: बालाघाट में सोमवार को ईद-मिलादुन्नबी पर जामा मस्जिद से पूरी शानो-शौकत के साथ निकाले गए जुलूसे-मोहम्मदी में शाकिब नाम के युवक और उसके साथी ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। शिकायत पर पुलिस ने हिन्दुस्तानियों की भावना आहत होने और देश के लोगों के बीच शत्रुता वैमनस्य की भावनाएं उत्पन्न होने की संभावना के मद्देनजर युवक शाकिब और उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है।

विश्व में अमन और शांति का पैगाम देने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले पर्व ईद-मिलादुन्नबी पर सोमवार को जिले में जुलूस निकाला गया। जुलूसे-मोहम्मदी जामा मस्जिद चौक से प्रारंभ होकर बैहर रोड, शास्त्री चौक,काली पुतली चौक, जय स्तंभ चौक,गुजरी चौक होते हुए अंजुमन शॉदी हाल पहुंचा।

जुलूस जैसे ही महावीर चौक, काली पुतली चौक के पास पहुंचा, जुलूस के साथ चलते हुए जुलूस के बीच में कही शाकिब नाम का युवक तथा उसके कुछ साथी द्वारा फिलिस्तीन देश का झंडा हाथ में लेकर फहरा रहे थे। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर शाकिब व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 197(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अन्य अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर कार्यवाही की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.