ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरेराह कट्टा अड़ाकर बदमाशों ने युवक को किया अगवा, पांच किमी दूर छोड़कर भागे

भोपाल। शहर के बागसेवनिया इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक युवक को कट्टा दिखाकर उसे अगवा कर लिया और रास्ते भर उसके साथ मारपीट करते रहे। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश पांच किलोमीटर दूर युवक को छोड़कर भाग गए। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बागसेवनिया थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर शिरोमणि सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह राजपूत सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्त हरिओम राजपूत के साथ बाइक पर सवार होकर कृष्णा आर्केट के सामने से गुजर रहे थे। तभी कार में सवार बाबू बंगाली, राजा खान, अजय व रोहित आए और बाइक के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद बदमाश अपने हाथ में कट्टा और तलवार लहराते हुए नीचे उतरे और हरिओम राजूपत को जबर्दस्ती अपनी कार में बिठा और उसके साथ मारपीट करते हुए ले गए।

इसके बाद फयिादी दर्शन सिंह राजपूत ने अपने दोस्त के अगवा होने की खबर पुलिस को दी। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपितों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपित घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर जिला अदालत के सामने युवक को छोड़कर भाग गए हैं। बाद में युवक किसी तरह से थाने पहुंचा और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपित पक्ष का उसके किसी दोस्त विवाद चल रहा है, और वह उनके साथ रहता था। इसी विवाद के चलते उसका अपहरण किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वे कटारा हिल्स के रहने वाले हैं और उनकी तलाश में टीम लगाई गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.