ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सांध्य प्रकाश लिमिटेड ने केनरा बैंक में साढ़े तीन करोड़ का फ्रॉड, CBI के भोपाल-पिपरिया में छापे

भोपाल  मध्य प्रदेश के केनरा बैंक फ्रॉड में सीबीआई ने आज भोपाल और पिपरिया में छापे मारे हैं। यह फ्रॉड सिंडीकेट बैंक के साथ हुआ था जो अब केनरा बैंक हो गया है। सीबीआई ने इसमें आज कुछ आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारे लेकिन कुछ आरोपियों के पता गलत पाए जाने से छापे की कार्रवाई अधूरी रही। आरोपियों में एक समाचार पत्र समूह के तीन संचालक भी हैं।

बताया जाता है कि सिंडीकेट बैंक के टर्म लोन क्रेडिट लिमिट में 2014-15 में फ्रॉड का यह मामला था जिसमें बिजनेस की जगह क्रेडिट लिमिट को व्यक्तिगत उपयोग में लाया गया। इस प्रकार से बैंक के साथ करीब तीन करोड़ 44 लाख की धोखाधड़ी की गई। इसमें सीबीआई ने कोलार की संस्था ब्राउनी एंड संस, सुनील टिबरवाल, विवेक शर्मा, सांध्य प्रकाश के तीन संचालक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

भोपाल-पिपरिया में छापे

सीबीआई ने विवेक शर्मा और सांध्य प्रकाश लिमिटेड के तीन संचालकों के यहां छापे मारे लेकिन संध्या प्रकाश लिमिटेड के भोपाल स्थित ठिकाने पर पहले से ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल द्वारा लिक्विडेटर नियुक्त होने से सीबीाई को उनके ठिकाने सील मिले थे। विवेक शर्मा के भोपाल और पिपरिया में छापे मारे गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.