ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो नाबालिग सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम

शाजापुर : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक नदी में नहाते समय आठ और दस साल के दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को शाम करीब चार बजे जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मालीखेड़ी गांव में हुई। सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को एक महिला ने नदी में शव उतराता देखकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिगों को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.